{"_id":"65c27ffc8627332230088df9","slug":"bad-weather-will-prevail-even-today-hardoi-news-c-213-1-hra1002-110194-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आज भी छाई रहेगी बदरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आज भी छाई रहेगी बदरी
Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। दो बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि बुधवार को भी बदरी रहने के आसार हैं।
दो दिन बारिश से सर्दी बढ़ गई थी। मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे, मगर जल्द ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। पूरे दिन धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम बदलने का असर बाजार में दिखा। बाजार में मौसम साफ होने पर चहल-पहल अधिक रही।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सात किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहीं। वेधशाला प्रभारी के अनुसार बुधवार को भी बदरी रहेगी।