फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bad road shown to sdm

एसडीएम से की सड़क पर हुए गड्ढों की शिकायत

Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
bad road shown to sdm
बिलग्राम। कस्बा निवासी लोगों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम कपिल देव को बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर पावर हाउस के पास जर्जर सड़क की समस्या बताई। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव समेत अधिवक्ता सज्जाद हुसैन व सभासद महेश राठौर के साथ पहुंचे लोगों ने बताया कि हरदोई मार्ग पर पावर हाउस के पास सड़क उखड़ गई है। जिसके कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनुराग मौर्या एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। सहायक अभियंता ने बताया कि ये राष्ट्रीय मार्ग है, जिसके कारण वह सीधे कार्य नहीं करा सकते। हालांकि अनुराग मौर्या ने अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजने व जल्द समस्या निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed