फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Backward district in raising pre-monsoon ground water level

Hardoi News: प्री मानसून भूजल स्तर जुटाने में पिछड़ा जिला

Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Backward district in raising pre-monsoon ground water level
फोटो - 12 कुआं।
विज्ञापन


- 1293 ग्राम पंचायतों में से 222 का हो पाया सर्वे, जलदूत एप पर जलस्रोतों का प्री और पोस्ट मानसून जलस्तर का जुटाया जाता है ब्योरा
- पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक के माध्यम से कराया जा रहा है सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। धरती की कोख में लगातार कम हो रहे पानी की मात्रा को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्रालय चिंतित है। भूजल स्तर के बेहतर ढंग से आकलन के लिए जलदूत एप पर प्री और पोस्ट मानसून जलस्रोतों के स्तर का ब्योरा जुटाने की व्यवस्था दी है। जनपद में 1293 ग्राम पंचायतों में से 222 ग्राम पंचायतों में प्री मानसून जलस्तर का विवरण जुटाया जा सका है।
भूजल स्तर के प्री मानसून और पोस्ट मानसून आकलन के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्रालय ने जलदूत एप पर गांवों के पारंपरिक जलस्रोत कुओं के जलस्तर को मापने के साथ ही दर्ज किए जाने की व्यवस्था दी है। जलदूत एप पर गांवों के दो से तीन कुओं के जलस्तर के आकलन को एप पर दर्ज किया जाना है। बताया गया कि इसका उद्देश्य प्री और पोस्ट मानसून के दौरान जलस्रोतों के जलस्तर में होने वाले बदलाव की स्थिति का आकलन किया जाना है।
विज्ञापन

इसी के साथ ही जलस्तर के आकड़ों को विभिन्न जरूरत की रिपोर्ट में प्रयोग किया जा सके।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में करता है काम एप
बताया गया कि जलदूत एप में यह विशेषता दी गई है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी जलस्तर का आकलन किया जा सकता है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में काम करता है। जलदूत एप पर जुटाए जाने वाले डाटा को राष्ट्रीय जल सूचना विज्ञान केंद्र पर नियमित रूप से जुटाया जाता है। एप का उपयोग मनरेगा की योजनाओं और कार्ययोजना में उपयोगी साबित होगा।
-----------
धरती की कोख में पानी की कम हो रही मात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जाहिर की है। जल संग्रहण व संरक्षण पर बल दिया है। जलदूत एप पर कम संख्या में सर्वे किया जाना ठीक नहीं है। जल्द ही पूरी जानकारी जुटाई जाएगी और सर्वे में तेजी लाए जाने के साथ ही लापरवाही के लिए संबंधित का उत्तरदायित्व भी तय किया जाएगा।
- सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
------------
जलदूत एप पर विकास खंडवार जलस्रोतों की स्थिति
ब्लॉक - ग्राम पंचायत - कूपों की संख्या
अहिरोरी - 11 - 21
बेहंदर - 5 - 9
भरावन - 2 - 3
भरखनी - 40 - 79
बिलग्राम - 1 - 4
हरियावां - 4 - 6
कछौना - 7 - 16
कोथावां - 7 - 13
कछौना - 7 - 16
माधौगंज - 25 - 43
मल्लावां - 7 - 15
पिहानी - 1 - 3
सांडी - 2 - 4
संडीला - 33 - 75
शाहाबाद - 26 - 77
सुरसा - 4 - 9
टड़ियावां - 7 - 20
टोडरपुर - 40 - 91
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed