फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   avadh sambandho me hui thi hatya

अवैध संबंधों में महिला ने देवर के साथ मिल की थी पति की हत्या

Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
avadh sambandho me hui thi hatya
फोटो-23- गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खसरौल के मजरा बहोइया में शनिवार को र्हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतक की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते चचेरे देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मृतक के पिता की ही थी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ पत्नी और चचेरे देवर को हत्यारोपी बनाया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बहोइया निवासी राम सिंह (40) का शव शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की थी। मृतक की पत्नी रीना ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि राम सिंह की दो शादियां हुईं थीं। उसकी दूसरी पत्नी रीना के अवैध संबंध मृतक के चचेरे भाई सोनेलाल उर्फ भूरा पुत्र श्रीपाल के साथ हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर राम सिंह ने विरोध किया था। शराब के नशे में राम सिंह कई बार रीना को पीट भी चुका था। इसके कारण रीना ने चचेरे देवर सोनेलाल के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा। शुक्रवार देर शाम वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकल गई और फिर देर रात सोनेलाल के साथ मिलकर राम सिंह की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक रीना ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मृतक की पहली पत्नी के पुत्र बिन्नू से ही मंगवाकर अपने पास रखी थी। ये कुल्हाड़ी राम सिंह के पिता की थी। हत्या के बाद कुल्हाड़ी पास के ही कुएं में डाल दी थी। एएसपी ने बताया कि रविवार शाम लगभग चार बजे सोनेलाल और रीना को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अमित कुमार ने पूरी घटना का खुलासा 48 घंटे से भी कम समय में करने के लिए अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी और उनकी टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में संतोष तिवारी, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, सिपाही राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश वाजपेयी, पंकज कुमार, हरेंद्र बहादुर सिंह और कामिनी चौहान शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed