फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Avadh Assam Express' operation will be affected for two days

Hardoi News: अवध आसाम एक्सप्रेस का दो दिन संचालन रहेगा प्रभावित

Tue, 26 Aug 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Avadh Assam Express' operation will be affected for two days
हरदोई। डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस का सितंबर में दो दिन संचालन प्रभावित रहेगा। मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ से डासना स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली को लेकर होने वाले कार्य के चलते ट्रेन देरी से चलेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ से डासना के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली को लगाने के लिए रेलवे की ओर से काम कराया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली का काम 10 सितंबर से 16 सितंबर के बीच कराया जाएगा। इसको लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली को लेकर कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया और कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें हरदोई में ठहरने वाली एक ट्रेन 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस भी है। यह ट्रेन 10 सितंबर को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। 14 सितंबर को मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। इससे ट्रेन के गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने की संभावना है। हरदोई से होकर गुजरने वाली भी कई ट्रेनें मार्ग में नियंत्रित कर संचालित होंगी। ऐसे में अन्य नियमित ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed