फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Atrauli SDO and Sarwa's JE suspended by MD

Hardoi News: अतरौली एसडीओ और सरवा के जेई को एमडी ने किया निलंबित

Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Atrauli SDO and Sarwa's JE suspended by MD
हरदोई। सात अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने ‘मीटर रीडर ने महिला से कहा, साहब से मिल लीजिए ... सारा बिल माफ कर देंगे’... शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है।
विज्ञापन

खबर को संज्ञान में लेकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने अतरौली के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और सरवा के विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है। दोनों को मुख्य अभियंता (वितरण) सीतापुर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के नाम बिजली का घरेलू कनेक्शन है। महिला का दावा था कि पिछले कई माह से उसका बिल औसत से ज्यादा आ रहा है। इस पर उसने मीटर रीडर रमन से फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी। मीटर रीडर ने महिला से कहा था कि साहब से रात में मिल लीजिए, साहब आपका सारा बिल माफ कर देंगे। इस मामले में महिला की तहरीर पर अतरौली थाने में मीटर रीडर रमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत ने भी लिया। उन्होंने अतरौली के एसडीएम वीरेंद्र सिंह काे निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में प्रबंधक निदेशक ने कहा कि बिल संसाधन का अधिकार उपखंड अधिकारी को ही है। प्रकरण से लगता है कि एसडीओ का नियंत्रण शिथिल है और विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसी मामले में विद्युत उपकेंद्र सरवा के अवर अभियंता ललित कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता विवेक ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई की है। विद्युत उपकेंद्र अतरौली और सरवा उपकेंद्र का प्रभार फिलहाल मनोज कुमार को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed