{"_id":"6ae7771e5777b898d10f3830","slug":"at-the-health-fair-some-patients-are-left-waiting-while-for-others-treatment-is-being-recorded-only-in-a-register-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159421-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आरोग्य मेले में कहीं मरीजों का इंतजार, कहीं रजिस्टर में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आरोग्य मेले में कहीं मरीजों का इंतजार, कहीं रजिस्टर में चल रहा इलाज
विज्ञापन
फोटो- 31- शाहाबाद के खेड़ा बीबीजयी स्वास्थ्य केंद्र पर खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सियां। संवाद
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के आयोजन में सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों की पड़ताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने आई। कहीं मरीजों की संख्या बेहद कम रही तो कहीं अस्पताल में सन्नाटा पसरा मिला। कुछ केंद्रों पर मौके पर मरीज मौजूद नहीं थे जबकि रजिस्टर में मरीजों की उपस्थिति दर्ज थी। इससे आरोग्य मेले के आयोजन और कागजी आंकड़ों का अंदाजा स्पष्ट नजर आ रहा है।
दृश्य-1-
शाहाबाद नगर के खेड़ा बीबीजयी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक सभी कुर्सियां खाली मिलीं। केंद्र पर डॉ. वैभव चौहान और फार्मासिस्ट शिवकुमार की तैनाती है लेकिन दोनों ही जा चुके थे। लैब टेक्नीशियन आलोक अवस्थी ने बताया कि मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर निकल गए।
दृश्य-2-
पिहानी के जहानीखेड़ा पीएचसी में दोपहर 12:50 बजे डॉक्टर मरीजों को परामर्श देते हुए मिले। डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह से अभी तक 38 मरीज देखे गए। बताया कि मौसम में बदलाव से बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं लेकिन कागजी आंकड़े बता रहे हैं कि केंद्र पर जागरूकता के अभाव में मरीज केंद्र तक पहुंच ही नहीं रहे।
विज्ञापन
दृश्य-3-
टड़ियावां के बहोरवा पीएचसी में सुबह 11:15 बजे वार्ड बॉय इरफान पर्चा काटते हुए मिले। डॉक्टर अनुज ने बताया कि अभी तक 15 मरीज आए। वहीं नर्सिंग स्टाफ को छोड़कर फार्मासिस्ट व कर्मी मौजूद रहे। डॉक्टर ने बताया कि मलेरिया की जांच किट के अलावा अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अन्य जांचों के लिए आने वाले मरीजों को सीएचसी भेजा जाता है।
दृश्य-4-
बिलसरी पीएचसी पर भी आरोग्य मेलों की सिर्फ खानापूर्ति होती नजर आई। डॉ. अजीमुद्दीन स्वास्थ्य केंद्र पर मिले लेकिन मरीज नजर नहीं आए। दोपहर एक बजे तक सिर्फ 18 मरीज ही परामर्श लेने पहुंचे। वहीं क्षेत्र के भरखनी स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 11 मरीजों के आने का दावा किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनीत ने बताया कि मौसम में बदलाव से सर्दी व खांसी के मरीज बढ़े हैं।
दृश्य-5
संडीला के बरौनी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 63 मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सक डॉ. आदर्श राजवंशी ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। यहां बुखार और जुकाम के मरीज अधिक थे। हालांकि आरोग्य मंदिरों में निर्धारित स्टाफ की तुलना में कर्मचारियों की कमी भी सामने आई।
आरोग्य मेलों में डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने के लिए मॉनिटरिंग की जाती है। यदि किसी स्थान पर डॉक्टर नहीं मिले हैं तो जानकारी कराई जाएगी। साथ ही चिकित्सकों को क्षेत्र के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी निर्देशित किया जाएगा। -डॉ. अरविंद सचान, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी