फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   at lok adalat 10771 cases resolved

पति पत्नी में लड़ाई थी लड़ाई, अदालत ने सुलह कराई

Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
at lok adalat 10771 cases resolved
फोटो-10-लोक अदालत के निरीक्षण के दौरान मौजूद जिला जज सुरेंद्र सिंह, अपर जिला ज संजीव कुमार सिंह और द? - फोटो : HARDOI
हरदोई। विधिक सेेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत में 10771 मामले सुलह समझौते के आधार पर निपटाए गए। पारिवारिक न्यायालय ने पति पत्नी के बीच 16 मामलों में समझौता कराकर कानूनी लड़ाई को समाप्त करा दिया। दंपती विवाद खत्म कर साथ में रहने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय महेंद्र प्रसाद चौधरी के 16 मामले निस्तारित किए गए। इनमें 10 मामलों में पति पत्नी दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए। वही प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश संगीता कुमारी के न्यायालय में भी 24 मामले निस्तारित हुए। छह मामलों में पक्षकार पति पत्नी साथ साथ रहने के लिए राजी हो गए। पारिवारिक विवाद के मामलों में पाया गया कि दंपतियों में प्रारंभ में मामूली विवाद थे। अलग रहने के बाद उनके मध्य संवादहीनता बिखराव का मुख्य कारण बना।
विज्ञापन

अदालत में जब खुलकर बातचीत करने का अवसर दिया गया तो अधिकतर मामलों में इसके सकारात्मक परिणाम आए। दोनों के परिजनों को भी समझाया गया। पारिवारिक न्यायालय के परामर्शदाता राहुल मिश्र, रेनू सिंह व अमित वाजपेयी के द्वारा इन मामलों में पक्षकारों के मध्य वार्ता और समझौते के लिए सक्रिय प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में बैंकों व अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाकर मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। फौजदारी व दीवानी के वादों का भी निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने लोक अदालत का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज संजीव कुमार सिंह,अपर जिला जज दीपक यादव, प्राधिकरण सचिव अलका पांडेय मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed