फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ASM and Gateman clashed, three trains including Rajdhani stood for 45 minutes

गेटमैन और एएसएम के बीच मारपीट, ट्रेनें लेट

Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ASM and Gateman clashed, three trains including Rajdhani stood for 45 minutes
हरदोई। बेहटा गोकुल क्षेत्र में सराय खास रेलवे फाटक पर सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) और गेटमैन शनिवार शाम करीब पांच बजे भिड़ गए। गेटमैन ने एएसएम पर पिटाई, तोड़फोड़ व फायर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज गेटमैन ने ट्रैक पर लाल झंडी लगाकर ट्रेनें रोक दीं। अप और डाउन लाइन पर करीब 45 मिनट तक ट्रेनें खड़ी रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेनें रवाना हो सकीं।
विज्ञापन

बिहार निवासी सुनील कुमार टोडरपुर स्टेशन के सराय खास रेलवे फाटक पर गेटमैन हैं। सुनील के मुताबिक शनिवार को वह फाटक पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एएसएम विशाल वर्मा आ गए। आरोप है कि उन्होंने तोड़फोड़ कर पिटाई शुुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर फायर भी किया। घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। इसलिए उसने ट्रैक पर लाल झंडी लगा दी। इससे अप लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, असम डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस खड़ी रहीं।
गेट मैन ने एएसएम पर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर एसओ बेहटा गोकुल रंधा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेटमैन को समझाकर ट्रैक खुलवाया।

सुनील के मुताबिक यहां उसका कोई नहीं है।
विशाल उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। कई बार इसकी शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। इस कारण दबंग एएसएम ने मारपीट की।
सराय खास फाटक पर एएसएम और गेटमैन के बीच विवाद की सूचना मिली है। घटना निंदनीय है। तत्काल प्रभाव से स्टेशन मास्टर टोडरपुर विशाल वर्मा को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed