फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As the water level in the Ganges decreased, erosion began, and houses were washed away.

Hardoi News: गंगा में पानी घटने के साथ कटान शुरू, मकान बहा

Sun, 25 Oct 2026 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
As the water level in the Ganges decreased, erosion began, and houses were washed away.
फोटो 39: गंगा नदी के पानी से चिरंजूपुरवा में होता कटान। स्रोत : ग्रामीण
बिलग्राम। गंगा नदी में बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही अब कटान शुरू हो गया है। बाढ़ प्रभावितों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा। चिरंजूपुरवा में कटान से एक मकान बह गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बाढ़ आकर चली गई पर 24 घंटे में चिरंजूपुरवा में गंगा नदी के पानी से तेज कटान हो रहा है। कटान से बीते वर्ष बच गए इक्का-दुक्का मकान भी बह रहे हैं। इसके अलावा कृषि भूमि भी गंगा में समा रही है। 15 दिन पहले बाढ़ का पानी गांवों और खेतों से निकलकर गंगा नदी के किनारों में आ गया था लेकिन पानी घटने के बाद एक बार फिर चिरंजूपुरवा कटान की जद में आ गया। गांव निवासी राजपाल का मकान कटान से गंगा नदी में समा गया। पिछले दो दिनों से चिरंजूपुरवा की जमीन कटने लगी, पहले तो क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि कटी। इसके बाद आबादी की ओर पानी बढ़ने लगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष चिरंजूपुरवा में 26 मकान कट गए थे। प्रभावित लोगों को प्रशासन ने सरकार से निर्धारित मुआवजा दिया था। शनिवार से हो रहे कटान के बाबत क्षेत्रीय लेखपाल आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव के राजपाल का मकान कट चुका है। इसकी रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है। गांव निवासी नन्हे के मकान से कटान मात्र पांच मीटर दूर रह गया है। तहसील प्रशासन की ओर से पूरी नजर रखी जा रही है। एसडीएम एन राम ने बताया कि कटान की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed