{"_id":"5e04f9778ebc3e87d700d94a","slug":"arya-kanya-college-centenary-year-celebration-hardoi-news-knp5346063151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ गीत, संगीत का हुनर भी जरूरी -डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ गीत, संगीत का हुनर भी जरूरी -डीएम
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज से रैली निकालतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
बालिकाओं के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं और वह पढ़ाई के साथ-साथ गीत, संगीत आदि हुनर के माध्यम से खुदको आगे बढ़ाएं। अपने आप को अबला न समझें क्योंकि नारी शक्ति महान है। ये बात आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के शताब्दी वर्ष पर गुुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम पुलकित खरे ने कही।
उन्होंने आर्य समाज का झंडा रोहण किया। बालिकाओं से कहा कि पुस्तकालय में काफी अच्छी-अच्छी ज्ञानवर्धक किताबें हैं। बालिकाएं समय निकालकर उनका अध्ययन अवश्य करें। यह सौभाग्य की बात है कि आर्य समाज के पदाधिकारियों, अध्यापकों आदि ने कड़ी मेहनत के बाद इस कॉलेज को शताब्दी वर्ष तक सम्मान के साथ पहुंचाया हैं।
कालेज में स्वामी धर्मेश्वरा नंद स्मृति पुस्तकालय का लोकापर्ण किया गया। इसके बात डीएम ने बालिकाओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक राजीव रंजन मिश्र ने डीएम को आर्य समाज की पगड़ी, शाल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं व छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

हरदोई के आर्य कन्या इंटर कालेज में शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते जिलाधिका?- फोटो : HARDOI
विज्ञापन