{"_id":"5defe2c68ebc3e87e75c0a3b","slug":"arp-counciling-postphoned-hardoi-news-knp5313892165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी बताएगी सच, फिर होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी बताएगी सच, फिर होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन
हरदोई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉकों पर तैनात किए जाने वाले अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की चयनित सूची सोमवार को आने के बाद भी मंगलवार को काउंसलिंग नहीं हो सकी। आवेदकों ने चयन में धांधली बरतने का आरोप लगाया, इसपर सीडीओ ने जांच के आदेश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डायट में हुई माइक्रोटीचिंग की सीडी देखने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
कुछ दिनों पहले विकास भवन में एआरपी चयन की लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार हुआ था। इसमें 21 शिक्षक चयनित किए गए हैं। उनकी सूची सोमवार शाम जारी की गई थी।
मंगलवार को काउंसलिंग होनी थी, लेकिन अनुत्तीर्ण हुए आवेदकों ने आरोप लगा दिया कि बिना माइक्रो टीचिंग दिए हुए भी कुछ आवेदक पास हो गए। जिसका संज्ञान लेकर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने माइक्रोटीचिंग की वह सीडी देखने के निर्देश दिए कि जिसमें अभ्यर्थी शिक्षक टीचिंग कर रहे हैं। उसका सत्यापन करने के बाद काउंसलिंग कराई जाएगी।