{"_id":"5f19d31b8ebc3e9faa1e7e92","slug":"araajakatatvon-ne-nevaada-mein-buddh-pratima-ko-kiya-kshatigrast-hardoi-news-knp5728794155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने नेवादा में बुद्ध प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने नेवादा में बुद्ध प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस बल और मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी(हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटारा के मजरा नेवादा में बुद्ध-आंबेडकर पार्क में स्थित बुद्ध प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी पर गुरुवार सुबह गांव में तनाव के हालात बन गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नेवादा के आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं लगी हैं। गुरुवार सुबह आंबेडकर पार्क समिति के अध्यक्ष रामाधार सहित अन्य ग्रामीणों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित देखा। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। प्रतिमा का खंडित हिस्सा पास में पड़ा था। समिति के जिम्मेदारों की ओर से दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खंडित प्रतिमा को किनारे रखवा दिया गया।
समिति के अध्यक्ष रामाधार, कोषाध्यक्ष हरिनाम, उपाध्यक्ष श्यामलाल व देशराज ने बताया कि चार-पांच वर्ष पहले भी बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। तब इसे ठीक करा दिया गया था। समिति का आरोप है कि अराजकतत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पिहानी कोतवाली का प्रभार संभाल रहे उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।