फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anna animal

मवेशी छोड़ने गए किसानों को ग्रामीणों ने घेरा, वाहनों में तोड़फोड़ की

Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
anna animal
फोटो-25- ग्रामीणों द्वारा तोड़े गए प्रधान की स्कार्पियों के शीशे। संवाद - फोटो : HARDOI
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के बीमरपुर गांव के किसानों ने बुधवार की शाम 60 अन्ना मवेशियों को स्कूल में बंद किया था। बीडीओ के कहने पर किसान देर शाम प्रधान के पुत्र के साथ छह ट्रालियों में अन्ना मवेशी लादकर पत्तूनगला गोशाला ले गए। गोशाला में मवेशी छोड़ने को लेकर ग्रामीणों से झड़प हो गई। ग्रामीणों ने किसानों को घेरकर हंगामा किया। प्रधान की कार व ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। सभी मवेशियों को भरखनी की गोशाला में छुड़वाया।
विज्ञापन

भरखनी ब्लॉक के बीरमपुर गांव के किसान अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। बुधवार की शाम किसानों ने ग्राम प्रधान माया देवी के सहयोग से 60 अन्ना मवेशियों को स्कूल में बंद कर दिया था। इसकी सूचना प्रशासनिक अफसरों को दी थी। देर शाम बीडीओ अखिलेश सिंह व एडीओ पंचायत पद्म पाठक ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को गोशालाओं में भिजवाने का अश्वासन दिया था। बीडीओ के कहने पर देर शाम प्रधान का बेटा कलक्टर अपनी स्कार्पियों का लेकर छह ट्रॉलियों में मवेशी लदवाकर पत्तूलाल स्थित गोशाला ले गए। कलक्टर के मुताबिक ंकर्मचारियों ने गोशाला में जगह न होने की बात कही, लेकिन ग्रामीण मवेशियों को गोशाला में छोड़ने की बात पर अड़ गए। इस पर ग्रामीणोें ने किसानों को घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए किसानों से मारपीट कर प्रधान की कार व ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

इसमें प्रधान का बेटा कलक्टर व गांव के सत्यपाल घायल हो गए। कलक्टर ने घटना की सूचना एसपी को दी। उसके बाद एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बीडीओ से बात कर मवेशियों को भरखनी गोशाला में छुड़वाया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रधान के बेटे की तहरीर पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की पहचान कराई जा रही है।

फोटो-26- गौशाला के पास लगी ग्रामीणों की भीड़।

फोटो-26- गौशाला के पास लगी ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed