फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry demonstration by BJP

खफा भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Angry demonstration by BJP

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रसाद शुक्ला ने कहा

विज्ञापन
की प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, जिससे आम जनता परेशान है। दैवी आपदा से जूझ रहे किसानों की सहायता को केंद्र ने जो धनराशि भेजी थी उसे प्रदेश सरकार डकार गयी। लेखपालाें ने बगैर का जायजा लिये सहायता राशि के चेक बना दिए, जिससे 80 फीसदी किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

वह शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गवर्नर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को धान का बीज मुहैया नहीं कराया जा रहा। मीडिया कर्मियों के साथ घटनाएं घट रही हैं, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं, पर प्रदेश सरकार जनता की समस्या को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहे, हर तरफ अपराध बढ़े हैं, ऐसे में जनता को चाहिए कि आगामी विस चुनाव में प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके।

भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने प्रदेश सरकार पर करारे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि सरकार की कुरीतियों के चलते जनता परेशान हैं। क्षेत्रीय भाजपा सांसद अंजू बाला ने कहा कि प्रदेश सरकार से क्षेत्र की जनता पीड़ित है। उन्होंने कहा कि लेखपाल किसी के खेत पर नहीं गए और मनमानी चेक बना दी।

जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि यह पहला मौका है, जब भाजपा की किसी बैठक में इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने समस्याओं के बाबत गवर्नर को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार आशाराम वर्मा को सौंपा। इस मौके पर पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे, अक्षत मिश्रा, संजय गुप्ता, रामचरन वर्मा, श्रीपाल वर्मा, डा. अनुज गुप्ता, डा. जीवन सिंह अर्कवंशी आदि मौजूद थे।

उपरोक्त के अलावा धरना प्रदर्शन में संतोष अस्थाना, सुनीता सिंह राठौर, जीपी सिंह राना, पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी, सुधाकर सिंह, नगर अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, महेंद्र सिह यादव, विजय चतुर्वेदी आदि भी मौजूद थे। संचालन डा. सुनील मिश्रा व विशुन दयाल शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed