फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry caretaker locks three children in community toilet in Hardoi

Video: केयर टेकर ने तीन बच्चों को शौचालय में किया बंद, ढाई घंटे मासूम लगाते रहे मदद की गुहार; ऐसे निकले बाहर

Fri, 15 Dec 2023 08:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भरावन
संवाद न्यूज एजेंसी, भरावन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 08:11 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे कंपोजिट विद्यालय के कक्षा एक के छात्र मोहम्मद सैफ और अंश व कक्षा दो का छात्र सौरभ सामुदायिक शौचालय में गए थे। इसी दौरान केयर टेकर गोविंद ने इन तीनों को ही अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला डालकर चला गया। 

विज्ञापन
Angry caretaker locks three children in community toilet in Hardoi
केयर टेकर ने मासूमों को किया शौचालय में बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हरदोई स्थित भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत अतरौली के सामुदायिक शौचालय में गए कंपोजिट विद्यालय के तीन बच्चों को केयर टेकर ने बंद कर दिया। ढाई घंटे तक बच्चे सामुदायिक शौचालय में बंद रहे। शौचालय के पीछे की ओर पानी भरने के लिए गए दुकानदारों ने बच्चों की आवाज सुनकर केयर टेकर को खोजा और फिर बच्चों को बाहर निकाला गया। केयर टेकर ने बच्चों को महज इसलिए गुस्से में बंद कर दिया क्योंकि उसे लगता था कि बच्चे शौचालय की टोंटियां तोड़ देते हैं।

विज्ञापन

अतरौली में कंपोजिट विद्यालय से लगभग 50 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे कंपोजिट विद्यालय के कक्षा एक के छात्र मोहम्मद सैफ और अंश व कक्षा दो का छात्र सौरभ सामुदायिक शौचालय में गए थे। इसी दौरान केयर टेकर गोविंद ने इन तीनों को ही अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला डालकर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग साढ़े 11 बजे अतरौली चौराहा पर दुकान चलाने वाले श्रवण कुमार, प्रदीप, अशोक आदि सामुदायिक शौचालय के पीछे पानी भरने के लिए गए, तो एक बच्चा शौचालय के रोशनदान से हाथ निकालकर बाहर निकालने की गुहार लगा रहा था। अंदर से अन्य बच्चों की आवाजें भी आ रही थीं। इस पर दुकानदारों ने गोविंद को खोजा और फिर ताला खोलकर बच्चों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रीता सिंह ने बताया कि केयर टेकर को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि केयर टेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान केयर टेकर गोविंद ने बताया कि बच्चे टोटियां तोड़ देते हैं। इसलिए गुस्से में बच्चों को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed