{"_id":"6a1334debee8fa062e07ec80","slug":"an-innocent-child-drowned-while-bathing-in-a-river-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-150320-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहाते समय नदी में गिरे मासूम की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहाते समय नदी में गिरे मासूम की डूबकर मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बरान में रविवार सुबह खेलते समय मासूम रामगंगा नदी में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
बरान निवासी नागेंद्र कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका घर गांव के पास से निकली गांव की गंगा नदी के किनारे है। नागेंद्र नेब ताया कि रविवार सुबह उनके दो बेटे अंकुर शर्मा उर्फ आयुष (8) व सनी घर के बाहर नदी के किनारे खेल रहे थे। इस दौरान पैर फिसल जाने से अंकुश नदी में गिरकर डूब गया। सनी ने घर आकर घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ़तक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। शव देखकर मां बिट्टी देवी बदहवास हो गईं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। खेलते समय नदी में गिरकर डूब जाने से बच्चे की मौत हुई है।