{"_id":"6797c80271ae8753fb0a0093","slug":"an-army-jawan-and-his-son-died-in-the-accident-hardoi-news-c-12-knp1061-982510-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसे में सेना के जवान की पुत्र सहित मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसे में सेना के जवान की पुत्र सहित मौत
Mon, 27 Jan 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
-शाहजहांपुर में सिपाही पद पर तैनात पत्नी घायल
-लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (कछौना)। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के खजूरमई के पास ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना में स्कॉर्पियो में सवार सेना के जवान और उसके पुत्र की मौत हो गयी। सेना के जवान की सिपाही पत्नी की हालत भी गंभीर है।
रायबरेली शहर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी राजा सिंह (34) सेना में जवान हैं। इन दिनों उनकी तैनाती दिल्ली में है। उनकी पत्नी रिशु सिंह (32)पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती शाहजहांपुर पुलिस लाइन में है। सोमवार शाम राजा सिंह और रिशु अपने बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह (2)के साथ स्कॉर्पियो से रायबरेली जा रहे थे। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजूरमई पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना में राजा सिंह और लक्ष्य प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से रिशु सिंह को कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राजा और लक्ष्य के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं ।