{"_id":"684329ea5396b0308e0b9f69","slug":"ammonia-gas-leakage-in-cold-storage-breathing-problem-hardoi-news-c-12-1-lko1103-1141387-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, सांस लेने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, सांस लेने में दिक्कत
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कस्बे के हरपालपुर में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों को आंखों में आंसू और सांस लेने में परेशानी होने लगी। उन्होंने स्थानीय अफसरों को जानकारी दी। रात करीब 10:45 बजे तक अमोनिया गैस का रिसाव बंद करने की कवायद चलती रही।
ग्रामीणों ने बताया कि हरपालपुर की आबादी करीब 10 हजार है। यहां पांडेय पुरवा निवासी विवेक मिश्रा का कोल्ड स्टोरेज बना है। आशंका है कि शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे कोल्ड स्टोरेज के वॉल्व से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू होने लगा। करीब तीन घंटे तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब रात 10:15 बजे गांव में अमोनिया गैस की दुर्गंध फैलने लगी। इससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोल्ड स्टोरेज संचालक से बात की और दमकल कर्मियों को जानकारी दी। सवायजपुर से दमकल विभाग की टीम पहुंची, लेकिन टीम के पास ऑक्सीजन मास्क न होने से गैस का रिसाव नहीं बंद कर सकी। टीम ने जिला मुख्यालय पर स्थित अग्निशमन की टीम को जानकारी दी। 35 किमी का सफर तय कर टीम हरपाल गांव रात करीब 10:40 बजे पहुंची। करीब पांच मिनट के बाद जिस वॉल्व से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था उसे बंद करने में जुट गए।