फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ambulance entered the toilet, the driver was drunk

एंबुलेंस शौचालय में घुसी, नशे में धुत था चालक

Thu, 10 Feb 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ambulance entered the toilet, the driver was drunk
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में रामनगरिया मेले से आ रहे नशे में धुत चालक ने 108 एंबुलेंस चौधीपुरवा गांव के पास मकान के शौचालय में घुस गई। इसकी चपेट में आकर चबूतरे पर खड़ी ठेली क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चालक व ईएमटी को नशे में होने पर पकड़ लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम के चौधीपुरवा निवासी रामेश्वर ने दी तहरीर में बताया कि उसका मकान बिलग्राम छिबरामऊ मार्ग पर बना है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम वह चबूतरे पर मूली धो रहा था। इसी दौरान रामनगरिया मेले की तरफ से आई 108 एंबुलेंस ने उसके मकान के चबूतरे पर बने शौचालय में टक्कर मार दी। हादसे में चबूतरे पर खड़ी ठेली क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के अंदर नशे की हालात में मिले चालक व ईएमटी को पकड़ लिया। एंबुलेंस के अंदर से शराब की बोतलें बरामद की।

दोनों कर्मियों के नशे में होने का वीडियो बना लिया। पीड़ित ने कर्मचारियों के नशे में होने के वीडियो के साथ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed