फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : नौकरी करने भिवाड़ी गई तीनों किशोरियां, अलीगढ़ से बरामद

Mon, 30 May 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अतरौली थाने में पुलिस से नोकझोंक करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : ATHROLI
कोतवाली के एक गांव से लापता हुईं तीनों किशोरियों को पुलिस ने रविवार को क्वार्सी के पास से बरामद कर लिया। तीनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। किशोरियों ने अपने बयान में किसी के साथ जाने की बात से इंकार किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरियां नौकरी करने भिवाड़ी पहुंचीं थी, लेकिन नौकरी मिली नहीं और इनके पास रुपये भी खत्म हो गए। रुपये लेने वापस अलीगढ़ आईं थीं। पुलिस सोमवार को उनके बयान न्यायालय में दर्ज कराएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो किशोरियों के भाई ने बताया कि उसकी दो बहनें पड़ोस की रहने वाली किशोरी के साथ 22 मई को घर से लापता हो गई थीं। तीनों को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को कोतवाली में तीनों की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। एक किशोरी के पास मोबाइल था। जिसकी अंतिम लोकेशन गोवा की दिख रही थी। तभी से पुलिस किशोरियों की तलाश में थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक किशोरी अपने घर से पांच हजार व एक साढ़े चार हजार रुपये लेकर निकली थी। नौकरी इनको मिली नहीं और इनके पास रुपये भी खत्म हो गए। किशोरियां गोवा और भिवाड़ी में भी रहीं। रुपये लेने के लिए अलीगढ़ आई थीं। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तीन किशोरी क्वार्सी के पास खड़ी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन को बरामद कर लिया। कोतवाल ने बताया कि किशोरियों के न्यायालय में बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरोगा पर अभद्रता का आरोप, थाने में हंगामा
रायपुर चौकी प्रभारी पर परिजनों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजनों को किशोरियों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। थाने में पुलिस की हिरासत में मौजूद एक युवक ने ही षड्यंत्र रचकर किशोरियों को गायब किया था। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाद में पुलिस ने समझाकर सभी को शांत कर दिया और कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed