फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

खुरपी से गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या

Thu, 18 Mar 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रितेश देवी का फाइल फोटो। - फोटो : ATHROLI
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने खुरपी से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान युवती की निकली चीखों को सुनकर गांव वाले पहुंचे लेकिन आरोपी पत्नी की हत्या कर भाग चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी मजदूर नीरज पुत्र शंकरलाल शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर पहुंचने पर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। ससुराल वालों व परिवार वालों के समझाने के बावजूद उसने शराब पीना बंद नहीं किया। मंगलवार की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इस पर पत्नी रितेश देवी से उसकी कहासुनी और फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद रात करीब दो बजे नीरज ने खुरपी से अपनी रितेश देवी की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और भाग निकला।
विज्ञापन

करीब पंद्रह साल पहले नीरज की शादी बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव धीमरी निवासी रामप्रसाद की बेटी रितेश देवी के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा के पैर पकड़कर रोए थे बच्चे, मम्मी को मत मारो...
नीरज व रितेश देवी के दो बेटे विकास व कुलदीप 12-13 वर्ष के हैं। दोनों बच्चे सो रहे थे। रात को दंपती के बीच झगड़ा होने पर दोनों की आंख खुल गई थी। रितेश देवी की चीखपुकार जब बच्चों ने सुनी तो दौड़कर वह पास पहुंच गए। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पापा के पैर पकड़कर मां को न मारने के लिए बार-बार कहा, लेकिन पापा ने मम्मी को मार दिया। बच्चों की चीखपुकार का असर भी नीरज पर नहीं हुआ। उसने पत्नी की गर्दन पर खुरपी के कई वार किए। खून से लथपथ शव को देखकर बच्चे बुरी तरह से रो रहे थे। वह यही रट लगाए जा रहे थे- पापा, मां को छोड़ दो..., हमें रोटी कौन देगा? पुलिस व गांव वालों की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सुबह गांव पहुंच गए थे।

- आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह फरार है। उसकी लोकेशन मिल रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। मौका-ए-वारदात से जरूरी साक्ष्य पुलिस ने एकत्र किए हैं। - शुभम पटेल, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed