फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

अनामिका प्रकरणः रिमांड पर आज होगी बहस, कोर्ट ने किया जेल से तलब

Fri, 19 Jun 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बिजौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम से फर्जी से शिक्षिका के पद पर नौकरी पाने वाली बबली यादव की रिमांड पर शुक्रवार को बहस पूरी होगी। बबली यादव को कोर्ट ने बहस के दौरान जेल से तलब किया है। वहीं इस केस के सरगना पुष्पेंद्र से पूछताछ के लिए वी वारंट दाखिल करने पालीमुकीमपुर थाने से एक टीम शुक्रवार को गोंडा रवाना होगी।
विज्ञापन

पालीमुकीमपुर पुलिस ने अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली बबली यादव को पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस केस के अहम राज जानने के लिए पुलिस बबली यादव को कोर्ट से रिमांड की अनुमति मिलने के बाद पूछताछ के लिए लाएगी। पुलिस का मानना है कि बबली यादव से पूछताछ के बाद इस बड़े गोरखधंधे की जड़ें कहां तक जमी हैं? इस कार्य में सरकारी व गैर सरकारी कौन कौन लोग शामिल थे? नियुक्ति के समय पहचान गोपनीय कैसे रही? किसने उसका सहयोग किया? आदि बातों पर बड़ा खुलासा हो सकता है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि कोर्ट ने बबली यादव को रिमांड की बहस के दौरान जेल से तलब किया है। वहीं पुष्पेंद्र व अन्य आरोपियों से पूछताछ के लिए एक टीम गोंडा के लिए रवाना की जाएगी। ताकि वहां वी वारंट आदि की प्रक्रिया पूरी कर पुष्पेंद्र से भी इस गोरखधंधे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकें।
विज्ञापन

फरार दो आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस
सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि इस केस में बबली यादव के बहनोई बबलू व राजरानी भी फरार हैं। पुलिस टीम उनके बेहद करीब पहुंच चुकी है। उनकी सटीक लोकेशन पुलिस के हाथ लग रही है। जल्द ही दोनों को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम इस केस के एक एक बिंदु के खुलासे के लिए बेहद मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed