Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Alcohol addict youth commits suicide by hanging himself

Hardoi News: शराब के आदी युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 23 Sep 2025 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Alcohol addict youth commits suicide by hanging himself
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बंडा गांव में मंगलवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

पकरा के मजरा बंडा निवासी रामवीर (40) मजदूरी करते थे। उनके छोटे भाई ओमपाल ने बताया कि रामवीर की पत्नी 17 साल पहले उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गई थीं। तब से वह शराब के आदी हो गए थे।
सोमवार रात रामवीर खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में चले गए थे। मंगलवार सुबह रामवीर बिस्तर पर नहीं मिले। कुछ देर बाद ही गांव से कुछ दूरी पर रामवीर का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजनोें ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर फॉरेेंसिक टीम भी पहुंची। मृतक की कोई संतान नहीं है। रामवीर दो भाइयों में बड़े थे। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed