{"_id":"6a0607bd0772b4ed2e0bce68","slug":"after-a-fight-with-her-husband-a-woman-consumed-poison-and-died-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149753-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो- 41- सुषमा देवी। फाइल फोटो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सकतपुर के सौंआ गांव में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद घर में रखा जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के मझरेता सकतपुर सौंआ निवासी राम प्रताप खेती करते हैं। उनकी पत्नी सुषमा देवी (40) घर-गृहस्थी देखती हैं। उनके तीन लड़के और एक लड़की है। बड़े लड़के रणवीर का विवाह हो चुका है। मृतक सुषमा देवी के भाई रघुवीर ने बताया कि उनके जीजा राम प्रताप के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था।
बुधवार को वह महिला घर पर भी आई थी। इसको लेकर उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद सुषमा ने घर में रखा जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनके बेटे उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। मेडिकल कॉलेज में उनकी इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।