फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 20 days, post mortem of the dead body was done by digging the grave of the teenager

Hardoi News: 20 दिन बाद किशोर की कब्र खोदकर कराया शव का पोस्टमार्टम

Tue, 16 Apr 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
After 20 days, post mortem of the dead body was done by digging the grave of the teenager
कछौना (हरदोई)। मरने के 20 दिन बाद किशोर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। मां की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर डीएम के आदेश पर पुलिस टीम ने मेहंदीघाट पर दफनाए गए किशोर के शव को कब्र से बाहर निकला।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना गांव में 25 मार्च को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी रात संदिग्ध हालात में गांव निवासी सचिन (16) पुत्र प्रमोद कुमार का शव मिला था। इस मामले में मृतक सचिन की मां गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में सचिन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन परिजन इसे मानने को तैयार नहीं थे और हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन

सचिन की मां गुड्डी देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पुत्र की हत्या की आशंका और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार अनुपमा ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मेहंदीघाट पर दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed