फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   advocatw

बार एसोसिएशन चुनाव में 22 पदों पर 65 दावेदारों ने कराया नामांकन

Thu, 17 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
advocatw
हरदोई। बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए गुरुवार को 65 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सर्वाधिक प्रतिष्ठा वाले अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सात-सात नामांकन हुए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन नाम वापस भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां पिछले लगभग एक माह से तेज थीं। बाद में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। गुरुवार का दिन नामांकन दाखिल करने के लिए निर्धारित था। इल्डर्स कमेटी के सामने अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार द्विवेदी, रामेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र सिंह परमार, ओमप्रकाश, सत्येंद्र पाल सिंह, सरोज कुमार सिंह, कृष्णदत्त शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया। महामंत्री पद पर कर्मवीर सिंह चौहान, आदर्श कुमार पांडेय, सुधीर कुमार यादव, अनिल कुमार मिश्रा, सर्वेंद्र कुमार सिंह, लालबिहारी दीक्षित, कुलदीप कृष्ण द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार वाजपेयी, रामप्रताप कठेरिया, राजीव कुमार सिंह, श्रीकृष्ण राजवंशी ने नामांकन किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजीव कुमार सिंह, शिवमोहन शुक्ला, कृष्णकांत मिश्रा, धीरेंद्र कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव, बाबूलाल पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, नफीस अहमद ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जनार्दन दीक्षित, अरविंद कुमार सिंह, जुगल किशोर, राजपाल गुप्ताभ ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर शहाब हसन, रामप्रताप यादव, देवेश कुमार वर्मा, अमित कुमार पांडेय ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सयुंक्त मंत्री प्रशासन पद पर अजीत अवस्थी, सुबोध कुमार, गिरीश कुमार मिश्रा, नैमिष राज चौहान, धर्मवीर सिंह ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर धीरेंद्र सिंह, उमाशंकर, सुनीत कुमार शुक्ला ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर सल्तनत फातिमा, विनय कुमार गुप्ता, रजत मिश्रा, रनवीर सिंह यादव ने नामांकन किया। इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में छह वरिष्ठ सदस्य व छह कनिष्ठ सदस्य भी चुने जाते है। इन 12 पदों के लिए इस बार 19 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विनय कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार सिंह, गोपाल शरण शुक्ला, विनीत कुमार बाजपेई, ललित कुमार त्रिवेदी, जगत प्रकाश, जितेंद्र कुमार बाजपेई, ओमकुमार, महामहिमा श्रीवास्तव, अनिल कुमार ने नामांकन किया। कनिष्ठ सदस्य पद पर शैलेन्द्र कुमार सिंह, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, भगवान शरण पांडेय, समता शर्मा, महेंद्र सिंह, धीरेश कुमार सिंह, दलवीर सिंह, महेश प्रकाश गुप्ता, संदीप कुमार अग्निहोत्री ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed