{"_id":"66464848f7b407ab340e8361","slug":"advocates-will-not-work-in-three-courts-including-cjm-till-may-20-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114595-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीजेएम समेत तीन न्यायालयों में 20 मई तक काम नहीं करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीजेएम समेत तीन न्यायालयों में 20 मई तक काम नहीं करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
हरदोई। बार एसोसिएशन की आम सभा की आपात बैठक बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन सभागार में हुई। बैठक में तय किया गया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जेएम प्रथम और जेएम द्वितीय की अदालतों में कोई भी अधिवक्ता बीस मई तक कार्य नहीं करेगा। साथ ही परिवार न्यायालय द्वितीय की जज आशा रानी के स्थानांतरण तक उनकी कोर्ट का बहिष्कार रहेगा।
अधिवक्ता अजय द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को फैमिली कोर्ट द्वितीय की जज आशारानी के खिलाफ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आपात आमसभा बुलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र बार एसोसिएशन में दिया था। इसको संज्ञान में लेते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के केडी शुक्ला टुल्लू बाबू की अगुवाई में आम सभा की बैठक बुलाई गई।
बैठक में पीके मिश्रा,राम प्रताप उर्फ पल्लू बाबू, रामेंद्र तोमर, कर्मवीर सिंह चौहान, देवेश मिश्रा आदि ने फैमिली कोर्ट की जज के व्यवहार की निंदा की और कोर्ट के बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही कई अधिवकताओं ने सीजेएम,जेएम प्रथम, व जेएम द्वितीय पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं के विचारों को सुनने के बाद अध्यक्ष ने फैसला लिया है कि 20 मई को आम सभा की मीटिंग होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। तब तक तीन कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा। मंच संचालन महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।