फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ado panchayat sallery stop

आधार प्रमाणीकरण में सुस्ती पर सभी एडीओ पंचायत का वेतन रोका

Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
ado panchayat sallery stop
हरदोई। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के काम में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। सीडीओ आकांक्षा राना ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों का मई का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 80 फीसदी लक्ष्य प्राप्त होने के बाद ही वेतन बहाल किया जाएगा। अभी केवल 34 फीसदी लक्ष्य ही प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

जिले के एक लाख 36 हजार 843 वृद्धावस्था पेंशनर्स के खातों का आधार प्रमाणीकरण का काम अप्रैल से चल रहा है। इस काम को समय से पूरा करने के लिए प्रशासन ने बड़ी टीम जुटा रखी है।
विज्ञापन

तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की भूमिका भी तय की गई। तमाम कवायदों और चेतावनियों के बावजूद आधार प्रमाणीकरण का काम तेजी नहीं पकड़ सका। शासन स्तर की मॉनीटरिंग में भी लगातार इसके लिए प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ रही है। लिहाजा, सीडीओ ने शुक्रवार को आधार प्रमाणीकरण से संबंधित सभी एडीओ पंचायत का मई का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन ईओ सहित तीन पर रिपोर्ट
सांडी हरदोई। नगरपालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी व उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी दिनेश सिंह उर्फ डल्लू ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने नगर पालिका की एक दुकान खरीदी थी। अभिलेखों में दुकान उसके भाई के नाम दर्ज कर दी गई। जानकारी होने पर तीन वर्ष पूर्व उसने नगरपालिका में आपत्ति दर्ज कराई थी। नगर पालिका प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिससे परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण की थी। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने तत्कालीन ईओ विध्यांचल, सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीकांत दीक्षित, रामप्रताप के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed