फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   administration vacant house and shop

प्रशासन ने खाली कराया बैंक में बंधक मकान व दुकान

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
administration vacant house and shop
हरदोई। पिहानी चुंगी के निकट एक मकान व दुकान को सोमवार को तहसील प्रशासन ने खाली करवाकर बैंक को सौंप दिया। इस मकान व दुकान पर बैंक से लोन लिया गया था। जिसकी अदायगी नहीं की गई। बैंक और तहसील प्रशासन के नोटिस के बावजूद भवन स्वामियों ने इसे खाली नहीं किया।
विज्ञापन

शहर के पिहानी चुंगी निवासी वंदना शुक्ला व शंकर शुक्ला ने अपने भवन पर बैंक से लोन लिया था। लोन की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी भवन स्वामियों ने इसकी अदायगी नहीं की।
विज्ञापन

बैंक के नोटिस भेजने के बावजूद ध्यान न देने पर बैंक अधिकारियों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने भी भवन स्वामियों को नोटिस दिया। भवन खाली न करने पर तहसीलदार ने भवन स्वामियों को 12 दिन का अल्टीमेटम भी दिया। सोमवार को नायब तहसीलदार सुरभि राय ने बैंक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भवन खाली करवाकर बैंक को सौंप दिया। बैंक अधिकारियों के मुताबिक अब इस मकान की नीलामी कराकर बैंक लोन की राशि वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed