फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Administered oath to respect the Constitution

संविधान के सम्मान की दिलाई गई शपथ

Fri, 27 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Administered oath to respect the Constitution

हरदोई। संविधान दिवस पर शिक्षा विभाग और परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों व कर्मचारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ब्लाक संसाधन केंद्र,
बीएसए कार्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों को संविधान में दिए गए नागरिकों के मूल अधिकारों व दायित्वोें की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


साथ ही देश के संविधान का सम्मान करने की सीख दी गई। बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार संविधान की रचना की गई और कितने समय पर संविधान बनकर तैयार हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कार्यालय के लिपिक , डीआई कार्यालय के लिपिक और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के लिपिक सहित सभी कर्मचारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. ब्रजेश मिश्र ने शपथ दिलाई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कुछ अधिकारी दिए है तो साथ में हमारे लिए दायित्व भी निर्धारित किए हैं। हमें उनका भी पालन करना चाहिए। इस मौके पर कार्यालय के स्टेनो रामकृण वर्मा, लेखा लिपिक श्रवण कुमार मिश्र, नीलिमा अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव,  ओम प्रकाश पाठक, राजेंद्र प्रसाद, आशा वर्मा, विमल शुक्ला, रामनाथ, शैलेंद्र झा, संतोष मिश्र, अजय कुमार, अनुपम मिश्र, प्रवीण मिश्र मौजूद रहे।


इधर ब्लाक संसाधन केंद्र बावन में संविधान दिवस पर  प्रशिक्षुओं को संविधान के सम्मान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रशिक्षु सरोज, सुनीता, ज्ञानेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। इधर संविधान दिवस पर पंतजलि योग समिति की ओर से गौशाला के निकट योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग के विषय में जानकारी दी गई साथ ही संविधान के विषय में भी परिचर्चा हुई। इस मौके पर हरिबंश सिंह, सोनू गुप्ता, कमल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। डाल सिंह मेमोरियल मांटेसरी विद्यालय में संविधान दिवस पर बच्चों को बताया कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए है और उनके दायित्व भी बताए है। इस मौके पर भूमिका सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed