फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ADM 's Sena talks fail

एडीएम की शिवसैनिकों से वार्ता विफल

Thu, 16 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 16 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
ADM 's Sena talks fail

अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा

विज्ञापन
शिवसेना का आमरण अनशन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। हालांकि, एडीएम ने अनशन स्थल पर उनसे वार्ता करने का प्रयास किया पर वार्ता विफल रही। राज्य सचिव का कहना है कि अनशन मांगे न पूरी होने तक जारी रहेगा।

दूसरे दिन आमरण अनशन पर प्रदेश सचिव अवनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला उपप्रमुख रमेश चंद्र त्रिपाठी, राकेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी रावेंद्र सिंह सोमवंशी व जिला प्रचार सचिव राजन वर्मा मौजूद थे। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसैनिकों ने जिला प्रशासन पर अमर शहीदों के प्रति सम्मान व आत्मबल की कमी का आरोप लगाते हुए अविलंब मूर्ति स्थापना की मांग दोहराई।

राज्य सचिव ने बताया कि शुक्रवार से छविनाथ विश्वकर्मा और रामनरेश अर्कवंशी भी आमरण अनशन पर बैठेंगे। दूसरे दिन अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह भी आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पदाधिकारियों से उनकी मांगों को पूरा करने के संबंध में वार्ता की।

पर वार्ता से संतुष्ट न होकर पदाधिकारियों ने आमरण अनशन को जारी रखने का फैसला किया, जिसके बाद आगे भी अनशन जारी रहने की बात बताई गई। इस मौके पर प्रशांत श्रीवास्तव, लालाराम गौतम, मूलचंद्र कुशवाहा, नंदलाल गौतम, कुलदीप सिंह, हर्षित श्रीवास्तव और शांतनु आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed