फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   action will be taken against gram panchayat officer

ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

Thu, 14 Feb 2019 12:05 AM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 14 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against gram panchayat officer
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने बुधवार को अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत सोहासा में चौपाल लगाई। विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उन्होंने सोहासा में साबरी मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण का कार्य संतोषजनक न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी जिला पंचायतराज अधिकारी को दिए हैं।  

विज्ञापन

सीडीओ ने सोहासा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा की। 14 वें वित्त आयोग से मिले बजट से मिड-डे मील शेड के निर्माण के अलावा प्राथमिक विद्यालय में बनाई गई सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश भी दिए। गांव में कुछ शौचालय अधूरे मिले। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को दिए हैं। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य अशोक शुक्ला, बीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, आशुलिपिक एसपी वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed