फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Action contest committee on problems

समस्याओं पर लड़ाई लड़ेगी समिति

Thu, 01 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 01 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action contest committee on problems

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पुरातन विद्यार्थी

विज्ञापन
सम्मेलन में महाविद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण को लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत पर जोर दिया गया। साथ ही समस्याआें के निवारण में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के तरीकों पर भी मंथन किया गया।

क्षेत्र में बिजली कटौती से विद्यार्थियोें को होने वाली परेशानियों को मुद्दा बनाते हुए इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय हुआ। समिति के संरक्षक प्राचार्य डा. सुधीर चौहान ने महाविद्यालय की उपलब्धियों, व्याप्त समस्याओं और स्टाफ की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया कि विज्ञान वर्ग में स्टाफ, बीएससी व बीकाम के लिए भवन और पानी की समस्याएं हैं। उन्होंने पुरातन छात्र समिति का पंजीकरण कराने का भी सुझाव दिया।

संयोजक डा. गगन कुमार ने क्षेत्र में बिजली व पानी के साथ एमए कक्षाओं के संचालन व उर्दू विषयों की मान्यता होने की जरूरत बताई। इस हेतु उन्होंने समिति से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सहयोग का यकीन दिलाया। समिति अध्यक्ष जुबैर जफर ने गत बैठक के प्रस्तावों के साथ व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की।
 
महाविद्यालयों की छात्राओं को गेट पर बसें न रुकने से होने वाली समस्या पर कहा कि इसके लिए संबंधित लोगों से बात की जाएगी। सड़क, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों तक जाने की बात कही। साथ ही बिजली व कालेज में स्टाफ, पुस्तकों व भवन की कमी की समस्याओं से समिति के साथ मिलकर संबंधित अफसरों से निराकरण की मांग रखने की बात कही।

डा. विवेक तिवारी ने समिति के बैनर से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। डा. सरिता सिंह ने पूर्व छात्रों से अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी व सहयोग से मौजूदा विद्यार्थियोें को भी लाभ पहुंचाने की सलाह दी। मोहम्मद अकील ने कालेज के आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाने का सुझाव दिया।

इरफान गाजी ने समिति के साथ जुड़े रहते हुए पूरे सहयोग का वादा किया। रूमी जैदी, जयश्याम गुप्ता व शुऐब जफर ने पुरातन छात्र समिति का व्हाट्सअप ग्रुप व फेसबुक पेज बनाकर कालेज व इससे संबंधित जानकारी शेयर करने की बात कही। इस मौके पर डा. सुरेंद्र कुमार, आशीष सिंह, बिलाल अहमद, रावेंद्र रस्तोगी, एमएफ कैफी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed