फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Account holders angry due to non-receipt of cash

कैश न मिलने से भड़के खाताधारक, प्रदर्शन

Fri, 04 Feb 2022 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Account holders angry due to non-receipt of cash
सवायजपुर। तहसील के समीप स्थित इंडियन बैंक सदुल्लीपुर की शाखा में कैश की किल्लत एक माह से बनी हुई है। शुक्रवार को खाताधारकों ने कैश न मिलने से नाराज होकर धरना प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से तमाम खाताधारक बैंक के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। जब बैंक खुला उसके बाद भी किसी को कैश न मिलने से खाताधारक नाराज हो गए और गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भईलामऊ के मान नारायण ने बताया कि 11 फरवरी को उनके भतीजे कौशलेंद्र का तिलक है। कैश निकालने आए थे, लेकिन भुगतान नहीं मिल सका। भूपतिपुर नगरा के कृष्ण कुमार ने बताया बैनामा कराने के लिए उन्हें कैश की जरूरत है, लेकिन कैश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शाखा में खाताधारकों को ढंग से भुगतान नहीं किया जाता। बताया जा रहा कि बैंक में धन निकासी, आरटीजीएस सेवाएं भी ठप होने से लोग परेशान हैं।
प्रदर्शन के दौरान अरविंद शर्मा, खून्नूलाल, मूलचंद, रामकिशोर पवन बाजपेई, श्याम सिंह यादव मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक हिमांशु सिंह ने बताया कि एक महीने से बीएसएनएल की लाइन कटने से आए दिन नेटवर्क बाधित होता है।

एक माह से नेटवर्क की समस्या खराब होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि अफसरों को सूचना दे दी गई है। अन्य कंपनी का नेटवर्क लगाकर व्यवस्था सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed