{"_id":"61969343d7ac383c0f3a6d54","slug":"accidant-hardoi-news-knp664771172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बे में अल्हापुर तिराहे पर गुरुवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका भाई चुटहिल हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद के हैदरपुर गांव निवासी कुसुमा देवी (46) गुरुवार को भाई आलोक सिंह के साथ बाइक से पिहानी के गांव रनियामऊ में बैल के हमले से घायल मां छुटकन्ना देवी को देखने जा रही थी। शाहाबाद नगर के अल्हापुर तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक से गिरकर कुसुमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके भाई को भी चोटें आईं। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई आलोक व परिजनों ने बताया कि कुसुमा देवी के दो बेटियां व एक बेटा है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।