{"_id":"611bec8d8ebc3e42a71f176b","slug":"accidant-hardoi-news-knp6466596152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व वैन की भिड़ंत में घायल एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व वैन की भिड़ंत में घायल एक और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम रोड पर मझिला पुल के पास सोमवार की शाम वैन व कार भिड़ंत में वैन सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत आठ लोग घायल हो गए थे। पांच घायलों को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव टेनी निवासी शारदा उर्फ शरदमणि (50) सोमवार को बेटे पवन पाल (20) व परिवार के मोहनलाल (55), प्रेमपाल (20), बालक राम (45) व रिश्तेदार होरीलाल (50) निवासी गांव शाहपुर देवरिया थाना हरियावां और रॉबिन (30) निवासी गांव थमरवा थाना टड़ियावां के साथ सुरसा के गांव ढूरपुर में ब्याही बेटी विनीता के यहां तिजिया (सावन महीने का उपहार) देने गए थे।
देर शाम रॉबिन की वैन से सभी लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई-बिलग्राम रोड पर मझिला पुल के पास वैन की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में वैन सवार सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने वैन सवार मोहन लाल, होरीलाल व चालक रॉबिन को मृत घोषित कर दिया था। बाद में शारदा के बेटे पवन की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ गए। यहां पुलिस ने चारों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
वहीं, कार पर सवार माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के भाई सुधीर मिश्रा (45), उनका साथी संजीव गुप्ता (50), मनोज शुक्ला (50) व एक अन्य घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था, वहां से डॉक्टरों ने सुधीर मिश्रा, संजीव गुप्ता, मनोज शुक्ला व एक अन्य को लखनऊ रेफर कर दिया था।