{"_id":"5e0b98db8ebc3e87b57f4872","slug":"accidant-hardoi-news-knp5355495108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत 17-11-22","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत 17-11-22
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में प्रतापनगर मार्ग पर उमरापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार किसान हेलमेट न लगाए होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बेनीगंज थाना क्षेत्र के श्यामनगर गांव निवासी सोमवारे (48) पुत्र बदले खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटी व एक बेटा रामू है। बघौली के हाजीपुर निवासी उसकी बेटी रामलली पत्नी राजेश मायके आई थी। सोमवार को सोमवारे उसे ससुराल भेजने बाइक से गया था। जहां से देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बघौली थाना क्षेत्र में प्रतापनगर मार्ग पर पीछे आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजनों से पूछतांछ कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बघौली फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।