फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

घने कोहरे के चलते पुलिया से टकराई कार, तीन घायल

Wed, 01 Jan 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
accidant
टोडरपुर। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई- शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के पास सोमवार रात कोहरे के चलते किसी वाहन की टक्कर से कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी योगेश्वर गुप्ता मंगलवार की सुबह कार से लखनऊ जा रहा था। साथ में उसकी (17) वर्षीय बेटी रिया और (19) वर्षीय बेटा ध्रुव कार में सवार था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में योगेश्वर व उसके बेटी-बेटा के अलावा कार चालक शाहजहांपुर निवासी रिजवान (25) घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से घायलों को निकालकर टोडरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि कार में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed