फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abdul Mannan Khan will fight the election on an SP ticket and Babbu

सपा के टिकट पर अब्दुल मन्नान और बब्बू लड़ेंगे चुनाव

Sun, 03 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Abdul Mannan Khan will fight the election on an SP ticket and Babbu
सपा की साइकिल - फोटो : Demo Pic.

हरदोई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि बसपा से निकाले गए अब्दुल मन्नान और पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू को सपा टिकट देगी। संडीला से अब्दुल मन्नान और शाहाबाद से आसिफ खां सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वैटगंज स्थित अपने आवास पर उन्होंने कहा कि हरदोई का मुस्लिम वोटर पूरी तरह से सपा के साथ है।

विज्ञापन


कहा कि टिकट बेचना राजनीति पर बड़ा कलंक है। जो प्रत्याशी करोड़ों में टिकट खरीदकर लाएगा, वह जीतने के बाद विकास क्या कराएगा। हरदोई के सभी बसपा प्रभारी और प्रत्याशी जनता को बताएं कि कितने करोड़ देकर टिकट लाए हैं और इतना पैसा उनके पास कहां से आया।
विज्ञापन


कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा का मुकाबला भाजपा से होगा। बसपा में नेताओं की भगदड़ और टिकट बेचने की बात का सच सामने आ चुका है। जनता बसपा को पूरी तरह नकार देगी। सांसद नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को असफल करार देते हुए श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। भाजपा के शासन में महंगाई और बेरोजगारी काल बन गई है। दाल, चावल, गेहूं यहां तक कि सब्जियों तक के दाम बढ़ने से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने किसान, मजबूर और गरीबों के हित में काम किया है। अखिलेश सरकार ने चुनाव के समय किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं। सपा विकास के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी। चुनाव में किसी माफिया को टिकट नहीं दिया जाएगा। जल्द ही मुख्यमंत्री रथयात्रा निकालकर खुद जनता के बीच जाएंगे। सपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

मुख्तार अंसारी की पार्टी के विलय के सवाल पर नरेश ने कहा कि कौमी एकता दल का सपा में विलय हुआ ही नहीं, ये सब मीडिया की देन थी। बातचीत जरूर चल रही थी लेकिन मुख्यमंत्री के विरोध करने पर विलय रोक दिया गया।  


इनसेट
नरेश का दावा, जिले में कानून व्यवस्था बेहतर
नरेश ने दावा किया कि जिले में कानून व्यवस्था बेहतर और क्राइम कंट्रोल में है। पूरे जिले में कहीं बदमाशों को कोई गिरोह और माफिया सक्रिय नहीं है। महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आती जाती हैं। एक अक्तूबर को मुख्यमंत्री हरदोई आकर विकास योजनाओं का पिटारा खोलेेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed