{"_id":"61e5ad6096789223524b43dc","slug":"aap-announced-5-condidate-hardoi-news-knp6758746104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के पास के खोने को कुछ नहीं पाने को पूरा जहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के पास के खोने को कुछ नहीं पाने को पूरा जहां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटें हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) पहली बार विधान सभा चुनाव में दस्तक दे रही है। जिले की आठों सीटों पर चुुनाव लड़ने के मंसूबे लेकर आप ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुनावी पत्ते खोल दिए हैं।
आप के प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी राजेंद्र राजसी ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश की सभी सीटों पर संगठन को सक्रिय कर नीतियां जन-जन तक पहुंचानी शुरू कर दी हैं। कई सीटों पर संभावित प्रत्याशी घोषित किए गए थे, जिनको विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार व संगठन विस्तार की जिम्मेदारियां दी गईं थी। इन संभावित प्रत्याशियों के काम को देखते हुए कई नामों पर मुहर लगाई गई है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 150 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
जिले की बालामऊ सीट से संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद प्रेमी, बिलग्राम से दीपक पटेल, शाहाबाद से कमल शुक्ला, संडीला से रघुवीर सिंह यादव व हरदोई सदर सीट से सुशील कुमार पांडे फौजी को टिकट मिला है। जिला प्रभारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन कर जनसंपर्क में जुटने के लिए कहा गया है। बताया कि शेष तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन
सीट प्रत्याशी
बालामऊ रामप्रसाद प्रेमी
बिलग्राम दीपक पटेल
शाहाबाद कमल शुक्ल
संडीला रघुवीर सिंह यादव
हरदोई सदर सुशील कुमार पांडे फौजी