फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man drove a tractor into a mundan ceremony, hitting an elderly man and killing him.

Hardoi News: मुंडन समारोह में ट्रैक्टर लेकर घुस गया युवक, चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Thu, 13 Nov 2025 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
A young man drove a tractor into a mundan ceremony, hitting an elderly man and killing him.
फोटो-25- रघुनंदन। फाइल फोटो
हरदोई। नशे में धुत युवक ट्रैक्टर लेकर मुंडन समारोह में घुस गया। ट्रैक्टर घुसते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। दावत खाने गए एक बुजुर्ग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी मल्लावां ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार रात हुई।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में राम कुमार रहते हैं। उनके बेटे का मुंडन समारोह बुधवार को था। रात के समय गांव में दावत चल रही थी। दावत में गांव के ही रघुनंदन (70) भी गए थे। पुत्र हरीश्चंद्र के मुताबिक, भजनपुरा निवासी एक युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर दौड़ाता हुआ समारोह स्थल पर आ गया। ज्यादातर लोग इधर-उधर हट गए लेकिन बुजुर्ग होने के कारण रघुनंदन भाग नहीं पाए। ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गए। सीएचसी में उन्हें मृ़त घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने चालक समेत ट्रैक्टर पुलिस के हवाले कर दिया। हरीश्चंद्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed