फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man committed suicide by hanging himself using the light of a mobile torch

Hardoi News: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में फंदा बनाकर युवक ने की खुदकुशी

Tue, 22 Apr 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself using the light of a mobile torch
हरदोई। पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में फंदा बनाकर युवक ने खुदकुशी कर ली। सोमवार देर रात घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी सोनू (35) मजदूरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात किसी घरेलू बात पर सोनू का पत्नी गौरी से विवाद हो गया। इसके बाद सोनू अपने कमरे में चला गया और मोबाइल की टॉर्च (फ्लैश लाइट) जलाकर रख दी। इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर लीं।

काफी देर तक सोनू नजर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। इसके बाद घटना का पता चला, तो परिजन बिलख पड़े। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद के कारण खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed