{"_id":"6a4a9261ece51476800e0748","slug":"a-woman-suffering-from-mental-stress-committed-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152625-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदाेई। सुरसा थाना क्षेत्र के भैनामऊ गांव में शनिवार दोपहर एक महिला ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने घटना में किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
थाना क्षेत्र के भैनामऊ निवासी जोगेंद्र हरियाणा में मजदूरी करते हैं। पति जोगेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार को ही घर लौटे थे। उनकी पत्नी विनीता (30) ने चार साल पहले बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी। कई जगह इलाज कराया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ। परिजन ने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं।
शनिवार दोपहर विनीता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और साड़ी के फंदे से लटक गईं। काफी देर तक बाहर न आने पर जोगेंद्र ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और धक्का देने पर कुंडी खुल गई। कमरे के अंदर विनीता का शव फंदे से लटका मिला, जब तक उसे फंदे से उतारा तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई टड़ियावां थाना क्षेत्र के शिवलालपुरवा निवासी विनय मौके पर पहुंचे। हालांकि उन्होंने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया। सुरसा थाना प्रभारी विश्वास शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।