{"_id":"68dac1ce0b79db626d085d3f","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-bjym-district-vice-president-and-his-uncle-for-razing-a-building-and-stealing-goods-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1282504-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इमारत जमींदोज कर सामान चोरी करने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर चाचा समेत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इमारत जमींदोज कर सामान चोरी करने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर चाचा समेत रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। शहर के घंटाघर रोड पर आधीरात के बाद जेसीबी मशीनाें और बुलडोजर से इमारत गिरा दी गई। मामले में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और उनके चाचा को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि इमारत में रखा इलेक्ट्रॉनिक का कीमती सामान भी आरोपी चोरी कर ले गए।
शहर के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शहर के घंटाघर रोड स्थित एक इमारत और भूखंड उन्होंने वर्ष 2012 में खरीदा था। आरोप है कि 27 सितंबर की रात 12 बजे के बाद आवास विकास कॉलोनी निवासी रामजी सिंह उर्फ रामजी व शिवेंद्र प्रताप सिंह, मौके पर जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने रात भर में इमारत को जमींदोज कर दिया। इनके साथ 15 और लोग भी थे।
इमारत में रखा डिजिटल नेटवर्क का कीमती सामान और अधिवक्ता अभिलाष अग्रवाल के चैंबर में रखे अभिलेख भी उठा ले गए। इसके साथ ही 40-50 क्विंटल लोहे का सामान भी गायब है। घटना में शामिल शिवेंद्र प्रताप सिंह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हैं। दूसरा आरोपी रामजी सिंह उनका चाचा है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, दूसरी ओर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम से उनका कोई लेना देना नहीं है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उनका नाम मामले में जोड़ा जा रहा है।