फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A minibus collided with a tractor, injuring three people.

Hardoi News: मिनी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A minibus collided with a tractor, injuring three people.
हरदोई। रेलवे के सीतापुर ओवरब्रिज पर शनिवार शाम मिनी बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। घटना में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव निवासी रामनरेश (45) के मुताबिक, शनिवार सुबह वह अपने पुत्र विवेक (21) और भतीजे शिवम (25) के साथ ट्रैक्टर की सर्विस कराने शहर आए थे। सर्विस करा कर तीनों गांव वापस जा रहे थे। शिवम ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान शहर के जिंदपीर चौराहा के पास सीतापुर पुल पर सामने से आ रही मिनी बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर का पहिया पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। लोगों ने तीनों को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। शिवम और विवेक को गंभीर चोटें आईं। रामनरेश को मामूली चोटें आईं। बस का चालक मौके से भाग गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मौके से बस को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed