{"_id":"091174204bd69806e0168a4dac3b9e21","slug":"a-kachouna-behnder-bharavan-98-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना, बेहंदर, भरावन में 98 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछौना, बेहंदर, भरावन में 98 नामांकन
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के पहले दिन की भांति ही दूसरे चरण का पहला
विज्ञापन
दिन गुरुवार को भी अव्यवस्थाओं के ही भेंट चढ़ता दिखाई दिया। संडीला व
कोथावां के जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन कार्य की रफ्तार काफी धीमी रहा।
संबंधित एआरओ यहां के नामांकनों की स्थिति देर शाम तक नहीं बता सके, वहीं
एडीएम कोर्ट में कछौना, बेहंदर व भरावन ब्लाकों की जिला पंचायत सीटों के
लिए कुल 98 नामांकन किए गए।
प्रथम चरण में नामांकन का कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण के नामांकन की शुरुआत गुरुवार से हुई। दूसरे चरण को लेकर संडीला, कोथावां, बेहंदर, भरावन व कछौना ब्लाक के लिए नामांकन कराए गए। कलक्ट्रेट स्थित दो कोर्ट को इन पांच ब्लाकों की जिला पंचायत सीटों के लिए तैयार किया गया था।
जिसमें एडीएम कोर्ट में जहां कछौना, बेहंदर व भरावन के लिए नामांकन किए गए, वहीं डीएम कोर्ट में कोथावां व संडीला के लिए नामांकन कराए गए। कछौना प्रथम में 11, कछौना द्वितीय में 17, कछौना तृतीय में 11 जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराए गए।
वहीं बेहंदर ब्लाक में बेहंदर प्रथम सीट के लिए पांच, द्वितीय के लिए नौ एवं तृतीय के लिए चार नामांकन हुए। भरावन प्रथम के लिए 15, भरावन द्वितीय 11, तृतीय चार एवं चतुर्थ सीट के लिए 11 नामांकन कराए गए। अव्यवस्था से डीएम कोर्ट में कोथावां व संडीला में नामांकन कार्य की प्रगति कुछ ज्यादा ही धीमी रही।
सात बजे तक नामांकन कार्य जारी रहा और नामांकनों की संख्या के बाबत एआरओ एक्सईएन अजीत दुबे जानकारी देने में असमर्थ दिखे। आरओ सीडीओ विजय गुप्ता ने बीच-बीच में नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। उधर, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में शामिल बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज, सांडी व हरपालपुर के चुनाव में लगे वाहन आठ अक्तूबर को सुबह पांच बजे नुमाइश चौराहे से रवाना होंगे।
जबकि द्वितीय चरण में शामिल संडीला, कोथावां, बेहंदर, भरावन व कछौना ब्लाक में चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को वाहन सिनेमा चौराहे से 12 अक्तूबर की सुबह पांच बजे मिलेंगे। तीसरे चरण में शामिल ब्लाक बावन, सुरसा, अहिरोरी, टड़ियावां व हरियावां ब्लाक में लगे कार्मिकों को 16 अक्तूबर की सुबह नुमाइश चौराहे वाहन मिलेंगे।
चौथे चरण में शामिल शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी व भरखनी ब्लाक में लगे कार्मिकों को 28 अक्तूबर को नुमाइश चौराहे से वाहन मिलेंगे। उधर, जिला पंचायत सीटों पर दावा करने की चाहत रखने वालों का नामांकन पत्र लेने का क्रम जारी रहा। इस दिन 24 अनारक्षित, 61 आरक्षित सीटों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। नामांकन पत्रों की बिक्री की जिम्मेदारी निभाने में नाजिर विकास भवन संजय गुप्ता, देवेंद्र सिंह, धर्मवीर शामिल थे।