{"_id":"58e933654f1c1b9d385b4072","slug":"a-fire-on-a-short-circuit-in-the-home-guards-commandant-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के होमगार्ड कमांडेंट आफिस में शनिवार रात करीब आठ बजे तार में शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दफ्तर में रखे कंप्यूटर व अभिलेख जल गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार्यालय के बगल में रह रहे लोगों ने धुआं उठता देखा। आनन-फानन लोगों ने घटना की सूचना मौके पर मौजूद गार्ड अवधेश मिश्र को दी।
विज्ञापन
अवधेश ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर पहुंचे व आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना के करीब 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ी पहुंच गई। करीब 30 मिनट में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कार्यालय के अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि आग से दफ्तर में रखे तीन कंप्यूटर और अभिलेख जले हैं।
विज्ञापन