{"_id":"83437","slug":"Hardoi-83437-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन लाख का माल पार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन लाख का माल पार किया
Hardoi
Updated Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा में चोरों ने एक घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कार्यक्रम में गए परिवारीजन जब लौट कर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम सधई बेहटा निवासी पंकज सिंह सोमवार को परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने को गांव से बाहर गए थे। इसी बीच किसी समय घर को अकेला पाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर संदूक में रखी नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की शाम को जब पंकज सिंह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देख कर भौचक रह गए। आनन फानन में अंदर जाकर देखा तो संदूक का सारा सामना बाहर पड़ा था और उसमें रखी नगदी और जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान गायब था। इस मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।