{"_id":"37-205229","slug":"Hardoi-205229-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दाो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दाो की मौत
Hardoi
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली क्षेत्र में एक बालिका की जहां संदिग्ध हालत में मौत हो गई, वहीं बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। पंचनामा न होने से विवाहिता का चौबीस घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उधर, दोनों मामलों में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पाली क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी पूनम (7) पुत्री राम गोपाल की शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पूनम के मृतका के पिता राम गेापाल ने बताया कि पड़ोसी गांव दौलतियापुर निवासी मनोज उसके बड़ी पुत्री को अपने साथ ले गया था। जिस पर उसने मनोज व उसके तीन साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में उसने उसकी पुत्री को उन चारों से मिलकर तंत्रमंत्र के माध्यम से मार डाला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम झाला पुरवा निवासी पिंकी (22) पत्नी राहुल की शनिवार की देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम को मर्चरी में रखवा दिया गया था। पंचनामा भरने को शहर कोतवाली को जिला अस्पताल से मेमो भेजा गया था, पर चौबीस घंटे बाद भी शहर कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा नहीं भर सकी, जिससे शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पिंकी के सुसर बेचेलाल ने बताया कि उसके पुत्र की छह जून 14 को शादी हुई थी। वह सभी लोग खेत पर काम कर रहे थे। घर पहुंचे तो वह अचेत पड़ी हुई थी। जिस पर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम को रखवा दिया गया था। बताया कि महिला का मायका मल्लावां थाना क्षेत्र के इसरापुर में है। उसका भाई सुभाष दिल्ली मेें काम करता है। उसे सूचना दी गई है। वहीं मृतका के चाचा राजाराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि पिंकी के ससुराली दहेज कम देने का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करते थे। उसी कारण उन लोगोें ने जहर खिलाकर हत्या कर दी। कोतवाल बिलग्राम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट---
सड़क हादसों में चार घायल, भर्ती
हरदोई। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम भड़ायल निवासी सुनीता अवस्थी (52) पत्नी महेंद्र प्रसाद सड़क किनारे बैठी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह से घायल हो गई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, देहात क्षेत्र के ग्राम ककवाही निवासी रोहित (16) पुत्र महेश सड़क हादसे में घायल हो गए। उधर, टड़ियावां क्षेत्र के राम मूर्ति (21) पुत्र जगरूप और शहर कोतवाली क्षेत्र के खगेश्वरपुरवा निवासी विकास सिंह (28) पुत्र सुरेश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।